कैसे खेलें होली कोरोना काल में।
लो कोरोना काल में होली मनाने हम चले।
रंग लगा सकते नहीं औ" लग नहीं सकते गले।
किस तरह होली मनाएंँ यह समझ आता नहीं,
क्या कहें होली पड़ी है आज यूँ अपने गले।
गाल छू सकते नहीं साली भले ही पास है।
और साली के हृदय में भी मिलन की आस है।
आज जीजा जी हमें रंग में डुबोते क्यों नहीं ?
है खफा हमसे इधर या बात कोई खास है।
घर पर बीवी बाहर पुलिस का डंडा।
खून पी रहा लोक डाऊन का यह फंडा।
दोनों चाकों बीच बेचारा मर्द फंसा,
मर्द कौन सा अपनाए अब हथकंडा ?
मुहँ पर मास्क लगा हो कैसे होली हो।
पहन हाथ दस्ताने कैसे होली हो।
लॉक डाउन है सैनिटाइजर भी संग है,
पुलिस खड़ी हो बाहर कैसे होली हो ?
यह समझ आता नहीं कैसे रखें हम दूरियाँ।
पास आने को यहाँ खनखाए साली चूड़ियाँ।
कॉल आएअब यहाँ खा जाए करोनाकॉल को।
ए ईश कुछ तो कर अभी दूर यह मजबूरियाँ।
कैसे खेलें होली करो ना काल में।
रंग लगाएँ कैसे गोरे गाल में।
हाथ भी तो हम लगा सकते नहीं,
फीका पड़ गया रंग इसी जंजाल मे।
Loading comments…