रिश्तों में
वजन होता है
संबंधों में
वजन होता है
सबके बस की
बात नहीं है
ढोकर
मंजिल तक
पहुंचाना
कोई बीच भंवर में
छोड़ जाता है
कोई शुरू में ही
सर से उतार देता है
कोई थककर गुस्से में
रिश्ते को फेंक देता है
रिश्तों में बहुत ही
वजन होता है
कोई उठाना ही
नहीं चाहता
कोई उठाकर
गिरा देता है
कोई थककर
रिश्ता उतार देता है
रिश्तों में बहुत ही
भार होता है
रिश्ता
वजनदार होता है।
Comments
Loading comments…