120Log inSign up
by Dipanshu Asriरोको Corona
Details

एक विनती मेरी अवाम से 

उन सारे देश जहान से 


ये वक़्त बेहद नाज़ुक़ है

कोरोना का पड़ा इक चाबुक है


हालात अभी कुछ गंभीर है

लड़ रहे कई लाखों वीर हैं


थोड़ा सयंम और थोड़ी समझदारी 

सफाई और सुरक्षा की ज़िम्मेदारी

 

साफ़ हाथ और दूरी सबसे 

बुख़ार और ख़ासी हैं लक्षण इसके 


एक जुट होने की बारी 

दूर भगाओ अब ये बिमारी 


ग़लत सूचना मत फैलाओ 

सरकार से मिलकर हाथ बढ़ाओ 


आज ना हुआ तो फिर कल का रोना 

बढ़ने से पहले रोको कोरोना , बढ़ने से पहले रोको कोरोना |

Loading comments…