रूह में खुशबु घुल गयी तेरी
कैसे लेगा जगह कोई तेरी
आज की रात कैसे गुजरेगी
मैंने तस्वीर देख ली तेरी
रोकना फ़र्ज़ था मेरा, फिर भी
तुझको जाना हैं तो ख़ुशी तेरी
मेरे आँसूं कोई मजाक नहीं
जल भी सकती हैं ओढनी तेरी
तेरी दुनिया तुझे मुबारक हो
मैंने उम्मीद नही छोड़ी तेरी
देख, बर्बाद हो गया हूँ मैं
अब भी जरुरत है सिर्फ तेरी
अपने कमरे मैं रहना तू
फ़ैल जाये ना रौशनी तेरी।
Loading comments…