कब तक ऐसे ही बैठे रहना है?
आज से नया दौर शुरू करना है,
आओ सब मिलकर थोड़ा दौड़ लगाते हैं,
चलो सब सेहत बनाते हैं।
उठते ही गर्म पानी पिए,
स्वस्थ रहें मस्त जिए,
खाने में तेल और मीठा करे कम,
आसानी से घटाए अपना वज़न।
आधे घंटे तक तेज़ी से चले,
कम करें चीज़े ठंडी और तले,
सुबह सूर्य-नमस्कार करें,
और योगा करें शाम में।
तैरना भी है काफी अच्छा,
चाहे करे बूढ़ा या बच्चा,
रस्सी से कूदना है आसान,
अगर हल्का फुल्का है इन्सान।
वज़न उठाओ, कसरत करो,
कुश्ती खेलों या नृत्य करो,
कोई भी मनपसंद तरीका अपनाओ,
पर हर रोज किसी तरह सेहत बनाओ।
Loading comments…