जिंदगी की लम्हों को याद करना है
हर वक्त को अपनी अल्बम में सजाना है
तो अपनी एक सेल्फ़ी ले लिया करो।। 1।।
शादी की सगाई हो चुकी है
शादी से पहले का चेहरा याद करना है
तो अपनी एक सेल्फ़ी ले लिया करो।। 2।।
आज आप बड़े ही खुश नजर आ रहे है
खुशी की मुस्कान याद करना है
तो अपनी एक सेल्फ़ी ले लिया करो।। 3।।
कुछ तो भी बात है आपकी खुशी में
ये मुस्कान की याद ताज़ा रखनी है
तो अपनी एक सेल्फ़ी ले लिया करो।। 4।।
गम के मारे आज मदिरा खूब पी रखी
उस वक्त कैसे दिखते होंगे ये जानना है
तो अपनी एक सेल्फ़ी ले लिया करो।। 5।।
आपको गुस्सा बहुत आया है
गुस्से में लाल चेहरा देखना है
तो अपनी एक सेल्फ़ी ले लिया करो।। 6।।
ना. सा.
नो सेल्फ़ी जोन में सेल्फ़ी मत निकालो।
Comments
Loading comments…