सत्ता पक्ष में
जारी रहता है अन्तर्विरोध
और विपक्ष द्वारा
सड़क एवं संसद में जारी
हरदम गतिरोध।
आज राजनीति का अर्थ ही
हो गया है सिर्फ विरोध।
आम जनता को भी
हो गया है इस बात का बोध।
इसलिए वह नहीं करती
कोई प्रतिरोध।
गठबंधन सरकार पर
यही है संक्षिप्त शोध....
Loading comments…