
एक बार मुझसे किसी ने कहा कि ये ज़िन्दगी शर्तों पर नहीं चलती, रिश्ते शर्तों पर नहीं चलते, दोस्ती शर्तों पर नहीं चलती, कुछ काम बिना शर्तों के होते हैं. मैंने इस बारे में काफी सोचा और फिर मुझे उस व्यक्ति की बात से थोड़ा असहमति हुई. मुझे महसूस हुआ कि इंसान की पूरी ज़िन्दगी ही शर्तों पर चलती है. बिना शर्त के तो इंसान का अस्तित्व ही नहीं है. इसी बात का जवाब देने के लिए मैंने ये कविता लिखी और सबसे पहले उस व्यक्ति को ही भेजी ताकि उसे अपना नजरिया बता सकूँ कि हमारी पूरी ज़िन्दगी शर्तों पर ही टिकी है. वैसे आप लोग मेरी ये कविता पढ़कर समझ जाएंगे कि हम सब जिन्दगी शर्तों पर कैसे जीते हैं. लेकिन हाँ इस विषय पर विचार जरूर कीजियेगा कि क्या वाकई ज़िन्दगी बिना किसी शर्त के आगे बढ़ती है या फिर शर्तों के साथ ही? (शर्त शायद ये हो सकती है कि आपको सबका साथ देना है जब किसी को आपकी जरुरत है).
Comments
Loading comments…