शतरंज का खेल
प्यादों के संग खेलो
कुछ सिख उससे
जीवन में भी ले लो
सैनिक सारे एक - एक
आगे आगे चलते जाते
हर कोई खुद को बचाने
सामने उनको ही कर देते
दो हाथी, दो घोड़े, दो ऊंट
चाल अपनी अपनी चलते
राजा को बचाने के लिये
वज़ीर कहीं भी आते जाते
आखिर राजा जिसका
सही सलामत बच जाता
खेल खेल में शतरंज का
वही सरताज है बन जाता
Loading comments…