किसी दुख से
विचलित हो
रोता है अंतर्मन
तो निकलती है सिसकी
मिलने की हो जब
प्रेमी से आकांक्षा
हो न रहा हो मिलन
तो निकलती है सिसकी
पहुंचे जब मन को
किसी बात की चोट
चोट मथता है
तो निकलती है सिसकी
किया न हो
ऐसा कोई काम
फिर भी लग जाये लांछन
तो रोकर निकलती है सिसकी
तन मन का दर्द
होती है सिसकी
स्वस्थ तन मन की
शुद्ध स्वच्छ होती है सिसकी
Loading comments…