समय की रेत पर लिखते है
जो नाम हम अपना
एक लहर पल का उसे
बहा ले जाता है
संग अपने।
खोजते रहते है हम उसे
हर क्षण हर पल
समय की रेत पर।
परंतु
हम एक बालक की तरह
फिर कोशिश में लग
जाते हैं
समय की स्लेट पर
उकेरने को
उस मिट चुके नाम को
और कोशिश में लग जाते हैं
लिखने को नाम अपना।
Loading comments…