ब्रह्मा ब्रह्मांड का रहस्य ज्ञान,
वैदिक वस्तु विश्वास सिद्धांत,
वेदांत में सत्य महिमा वर्णन,
मोक्ष मार्ग का महत्व समपर्ण।।
हिन्दुत्व सब धर्मों का मूलाधार,
शाश्वत में आस्था निष्ठा संस्कार,
आध्यात्मिक सत्यमेव जयकार,
सर्व दैवीय शक्तियों का साकार।।
गाणपत्य शैवदेव वैष्णव सौर,
पंच परमेश्वर की शक्ति ऊर्जा,
सिख बौद्ध जैन हिन्दू दर्शन,
आदर्शों सहित सत्य सन्मार्ग।।
अनादिकाल वैज्ञानिक प्रवाहमान,
ऊँ ध्वनि का हो सतत् विकासमान,
सैद्धांतिक मानसिक तार्किक ज्ञान,
सनातन धर्म में कर्मफल प्रधान।।
Comments
Loading comments…