माना की यह बात खटकती है
कि बहुत ऊंचाई हासिल नहीं की हमने
पर तसल्ली है सीढ़ी की तरह
किसी का इस्तेमाल नहीं किया
कोशिशें बहुत की हर हसरत को पाने की,
कुछ तसल्ली पूरी नहीं हुई
पर तसल्ली यह है कि ना मिलने पर
कभी मलाल नहीं किया
मुश्किल दौर में साथ देने वालों का
तहे दिल से शुक्रिया अदा किया
पर जिन्होंने साथ छोड़ दिया
उनसे कभी सवाल नहीं किया
तुम्हारी नजर में हम अनाड़ी ही सही
कि नाम और दौलत कमा ना सके
पर तसल्ली है अपना जेब भरने के लिए
दूसरों को कंगाल नहीं किया
Loading comments…