120Log inSign up
by Praveen Golaटीकाकरण अभियान
Details

आठ जून को सुबह से ही कानों में,

वही पहले वाली पीं - पीं बजने लगी,

बालकनी से बाहर झाँका तो देखा,

सड़क पर ट्रैफिक की गति बढ़ने लगी।


लॉकडाउन हटने से शहरों में रौनक लौट आई 

कुछ तो माहमारी से फिर अब राहत आई,

सरकार टीकाकरण पर पहले से ज्यादा बल देगी,

अपने नागरिकों को सुरक्षा का नया कवच देगी।


लोग फिर भी ना जाने क्यूँ टीकाकरण से घबराते हैं ?

उसे लगवाने पर अकाल मृत्यु का आना बताते हैं 

दोपहर मैं जूम मीटिंग पर ऐसे ही लोगों को समझाती रही,

कोविड टीकाकरण की भ्रांतियों को उनके मन से हटाती रही।


शाम होते - होते बहुत से लोगों ने मुझसे पंजीकरण कराया,

टीकाकरण अभियान में भागीदारी कर उसे सफल बनाया,

प्यारी डायरी हम सबको सरकार की मदद करनी होगी,

अपने आस-पड़ोस को समझा कोविड की जंग लड़नी होगी।

Loading comments…