by Akhtar Ali Shah ✓ · 30 May 2019
हम छोटे परिवार बनाने, की धुन में हैं पागल । अब बरगदकी छांया से,हम दूर हो रहे हरपल।। आज बड़े परिवारों पर, छाये संकट के बादल । टूट रहे परिवार हमारे ,होते जाते निर्बल।। जख्मी संबंधों पर मरहम लोगों उठो लगाएं। टूट रहे परिवार हमारे आओ इन्हें बचाएं।।
Loading comments…
Loading comments…