Loading…

कभी - कभी जिससे आप हद से ज्यादा भरोषा करते हैं, प्यार करते हैं, हर पल उसका ख्याल रखते हैं, वे आपकी कद्र करना छोड़ देते हैं। वे आपकी परवाह करना छोड़ देते हैं, पर हम उनकी परवाह करते ही रहते हैं। वे आपकी बेचैनियों को मजाक समझते हैं।आपके आंसू बस उन्हें पानी लगते हैं। जब आप हार जाते हैं तो खुद को उनसे अलग करना चाहते हैं, पर हो नहीं पाता है। आप दिन रात तड़पते रहते हैं, पर वे आपकी हर याद को भुला कर, किसी और के साथ खुश रहना चाहते हैं। कुछ पल तो खुशी मिलती है, पर जब थोड़ी सी ठोकर लगती है और दोनों समझ नहीं पाते हैं, फिर पता चलता है कि ये मेरे लिए तो सही है ही नहीं। सोचते हैं कि वापस आ जायें, पर बहुत देर हो चुकी होती है।
Comments
Loading comments…