उदारता
सज्जनों को है
दुर्जनों को नहीं है
जिनको उदारता
दिखाओ वो ही
कमज़ोर समझते हैं
गलती भी करते हैं
आखँ भी दिखाते हैं
ये तो सदियो से ही
होता आ रहा है
होता ही रहेगा
राम ने रावण को
कितनी ही
उदारता दिखाई
क्या दुष्ट रावण को
ये बात कभी भी
समझ मे नहीं आई
आखिर में अपनी
जान गवाई
पाकिस्तान भी
भारत की उदारता
को समझ नहीं रहा है
उसके पाप का घड़ा
भरता जा रहा है
जब भी फूटेगा
बम सा फटेगा
नामो निशान भी
कहीं नहीं मिलेगा
उदारता को वो
नहीं समझ रहा है
हमारी महानता को
अनदेखा कर रहा है
रावण तो ज्ञानी था
ये तो मूर्खता ही
मूर्खता कर रहा है।
Loading…
Comments
Loading comments…