बच्चे माँ पिता को समझाने लगे
फूलों से खुशबू अब जाने लगे
ये अच्छा बहाना आया है
वाह क्या जमाना आया है!
कन्या की बिगड़ी चाल के ही
बिन सुर लय ताल के ही
फ़िल्मों में गाना आया है
वाह क्या जमाना है!
बूढ़े माँ बाप अनाथालय में हैं
अनजानों का साथ बहुत भाया है
वाह क्या जमाना आया है !
मोबाइल में अपनापन लगता है
मिलना अब सपना लगता है
लोगों को उलटा तराना आया है
वाह क्या जमाना आया है!
Comments
Loading comments…