लोकतंत्र में सभी राजनीतिक
दलों में वर्चस्व की अजब होड़
चुनाव जीतने के लिए सब कर
रहे दूजे दलों से बेमेल जोड़ तोड़
सब दिल में पाले हुए चुनाव जीत
सत्ता पर कब्जा जमाने की चाह
उनके कानों तक नहीं पहुंच पा
रही आम मतदाताओं की आह
आम मतदाता हैरान हैं देखकर सब
सियासी दलों में जारी भागमभाग
ऐसे में आगे भला कैसे सुरक्षित रहेगा
लोगों का लोकतंत्र के प्रति अनुराग।
Loading comments…