120Log inSign up
by Kanchan Prabha2021 में मेरी उपलब्धि
Details

Teachnology in education

कहते है ना कि विपरीत परिस्थितियों में अवसर ढूंढना।

तो मेरे साथ 2021 के कोविड पिरियड में ऐसा ही कुछ हुआ और जो भी हुआ मैं सोच भी नहीं सकती थी कि इतना अच्छा कुछ भी हो सकता था।


कोविड 19 महामारी के समय जब विद्यालय बन्द हो गये थे बच्चों से हम शिक्षकों का मिलना बन्द हो चुका था।

उस समय मुझे तकनीकी शिक्षा द्वारा बच्चों से जुड़ने का मौका मिला। शुरुआत में तो मुझे लगा कि ये सब कैसे हो पायेगा?


फिर मैं मोबाइल का सहारा ले कर बच्चों को ऑनलाइन कक्षायें शुरू करने की सोची लेकिन मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं थी कि वीडियो कैसे तैयार करुँ किताबों या white board को कैमरा के सामने ला कर रखना फिर उसमें लिखना, बोलना और समझाना ये सब एक साथ कैसे होगा?


काफी मुश्किल लग रहा था लेकिन मैंने सोच लिया था कि बच्चों से जो जुड़ाव है उसे कायम रखना है इसी कारण मैंने तरह तरह के नवाचार को अपना कर कक्षाओं के वीडियो बनाना शुरू की। इसी उपरांत मैंने एक टेबल और 2 बैडमिंटन का सहारा ले कर मोबाइल को स्थित करने वाला डिवाइस बना लिया और उस डिवाइस के सहारे मैं अपनी कक्षाओं के वीडियो आसानी से बना लेती थी। इसी दौरान मैंने कक्षा 8 के बच्चों के लिए भूगोल के सारे अध्यायों को सम्पूर्ण किया। इन वीडियो को मैं अपने विद्यालय के फेसबूक ग्रुप, बच्चों के व्हाटसप ग्रुप, एवं यू ट्यूब ग्रुप में सेयर किया। हालांकि सभी बच्चों के पास मोबाइल नहीं थे लेकिन सब बच्चे अपने दोस्तों की मदद से मेरे वीडियों को देखने लगे और पढ़ाई करने लगे। इससे एक फायदा मुझे ये हुआ कि मै बच्चों से जुड़ी रही मेरा लिंक बच्चों से बना रहा जो सबसे महत्वपूर्ण बात है

इसके साथ साथ मैं the bihar teachers history makers facebook group से भी जुड़ी थी जिस ग्रुप के माध्यम से मै केवल अपने विद्यालय के बच्चे ही नहीं बल्कि बिहार के अन्य जिलों के बच्चों के पास भी अपने वीडियो भेज पा रही थी। मेरे लिये कोविड 19 के समय ये बहुत बड़ी उपलब्धि थी। इस प्रकार मुझे इस भयंकर महामारी के बीच तकनीकी शिक्षा का सहारा मिला जो मेरे और मेरे प्यारे बच्चों के लिये काफी फायदेमंद रहा।

  

           आज मुझे महसूस हो रहा है कि कोरोना महामारी से पहले मैं डिजिटल रूप से काफी कुछ नहीं जानती थी लेकिन आज मैं इस क्षेत्र में बहुत ज्यादा जान चुकी हूँ जो कि इस विपरीत परिस्थितियों में मेरे लिये एक वरदान साबित हो रहा है।   

   

Loading comments…