तरक्की और विकास की ये कैसी आंधी चली है जिसमें मनुष्य का जीना भी दूभर हो गया है। इंसान का सांस लेना भी दूभर हो गया है। कंक्रीट के जंगल उगते गए और वास्तविक जंगल कटते गए। जिसका परिणाम देखो पूरी धरती का तापमान बढ़ता जा रहा है। पीने के पानी की किल्लत होती जा रही है। पशु पक्षी मानव सब पीड़ा का सामना कर रहे हैं। हम लोग समझते क्यों नहीं कि पेड़ है तो जीवन है अन्यथा समूल नष्ट हो जाएगा। हम सब को मिलकर ये प्रण लेना होगा कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं ताकि इस समूची धरती को विनाश से बचाया जा सके
Loading comments…