StoryMirror - Read, Write, Share & Repeat
बाल कहानी - दो सितारे Anil Awasthi · 1 min read · 21.8K readsबाल कहानी - दो सितारे--------------------
आसमान में दो सितारे रहते थे, एक का नाम सितारा वन और दूसरे का नाम सितारा टू। दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। वो ऊपर से ज़मीन में की तरफ़ देखते , सुंदर नदियाँ, पहाड़, जानवर, रंगबिरंगे फूल, पार्क और उनमें खेलते हुए बच्चे। उनका बहुत मन करता कि ज़मीन पर जाकर बच्चों के साथ खेले, जंगल देखे , चिड़ियाघर देखे।।।दोनो सितारों ने अपनी माँ से बात की और बोला वो ज़मीन पर पिकनिक मनाने जाना चाहते हैं... माँ को उनको समझाया पर दोनो सितारे ज़िद पर अड़े रहे। एक दिन माँ ने हामी भर दी , माँ ने समझाया की सुबह सुबह जाना हैं और अंधेरा होने से पहले वापस आना है , और उनका पिकनिक बैग तैयार कर दिया । सितारा वन और सितारा टू अगले दिन सुबह सुबह ज़मीन की ओर निकल पड़े, रास्ते में उन्हे बादल मिले, हवाई जहाज़ , और नीचे जाते हुए बहुत सारे पाछी भी दिखाए दिए, वो बहुत ख़ुश हो रहे थे। क्यूँकि दिन का समय था इसलिए कोई उन्हें अलग से देख नहीं पाया, वो दोनो एक जंगल में उतर गए।।दोपहर हो गयी थी, उन्होंने कुछ फ़्रूट्स खा कर नदी में पानी पिया, थकान के कारण उन्हें नींद आ गयी .. शाम हो गयी थी और सूरज ढलने लगा था, माँ को चिंता हो रही थी। जंगल में ढेर सारे पेड़ होने के कारण अँधेरा जल्दी होने लगा था, एक भूखी लोमड़ी वहाँ से शिकार की खोज में निकली और उसने देखा जंगल में एक जगह से बहुत सारी रोशनी आ रही थी , वो उस तरफ़ जाने लगी। सितारा वन और टू में नींद खुली तब अँधेरा हों चुका था और दोनो बहुत डर गए थे, उन्होंने देखा एक लोमड़ी उनकी तरफ़ आ रही है, दोनो भागने लगे , लोमेडी उनके पीछे। एक खुली जगह आकर दोनो सितारा आकाश की तरफ़ उड़ने लगे, तभी चालाक लोमड़ी ने अपने दोस्त गिद्ध को बुलाया और बोला की वो उड़कर ऊपर से डराए , ताकि दोनो सितारा नीचे गिरे , लोमड़ी ने वादा किया की वो आधा शिकार गिद्ध को दे देगी...सितारा वन और टू सोचने लगे के कैसे बचा जाए, क्यूँकि घर बहुत दूर था और गिद्ध भी परेशान कर रहा था।। तभी उनके दिमाग़ में माँ की कही बात याद आयी, जिसमें माँ ने चन्दा मामा के बारे में भी बताया था , जो कि ज़मीन के बहुत क़रीब हैं। दोनो भाई जैसे तैसे भागकर चंदा मामा के घर पहुँचे और पूरी बात बतायी, चंदा मामा ने उनकी मदद की और गिद्ध को भगा दिया, चंदा मामा ने बोला की रात में वही रुक जाओ और सुबह सुबह आकाश में और ऊपर अपने घर चले जाना । सितारा वन और टू ने वैसा ही किया । अगले दिन दोनो सुबह सुबह चंदा मामा को थैंक यू बोलकर घर की ओर निकल गए , माँ के पास पहुँच कर पूरी बात बताई और वादा किया की वो आगे से हमेशा की बात मानेगे , पर दोनो को ज़मीन की ख़ूबसूरती बहुत पसंद आयी थी।।
Children- अंजू की शादीVikas Bhanti · 2 min read · 14.5K readsअंजू की शादी की कहानी।Drama
- मां की ममताSyed Raja · 1 min read · 95 readsआम के पेड़ पर एक सुरीली नाम की चिड़िया रहती थी।Children Stories
- अनजान खतराAshish Kumar Trivedi · 1 min read · 15.8K readsएक लघुकथा...।Crime
- फिल्मSunita Sharma Khatri · 1 min read · 2.3K readsएक लघुकथा...।Crime
- भतेरीsatish bhardwaj · 3 min read · 8.2K readsशायद भगवान उसकी अंतिम इच्छा पूरी कर देगा... उसे मानव नहीं पशु योनी में जन्म देगा|Tragedy
Loading…