याद है आपको वो बचपन के दिन जब मां आपके लिए चूल्हे पर रोटियां बनाती थी, आप बड़े चांव से खाते थे।
याद है वो दिन जब पापा के कंधे पर बैठ कर घुमने जाते थे। जब रात को डर लगता था, तब मां के आंचल में छुप जाते थे। जब रात होती थी पूरा परिवार मिल कर चांव से खाना खाते थे। नींद ना आने पर दादीजी से कहानी सुना करते थे।
शाम होती मां के साथ पार्क टहलने जाते थे। मां के हाथ की रोटियां स्कूल लंच में खाते थे। न पढ़ने पर मां से डाट खाते थे...!!!!
Comments
Loading comments…