
खलीफ़ा चाचा...यही नाम था जिससे पूरा मोहल्ला उन्हें जानता था। आप सब को सुनकर लगता होगा कि खलीफ़ा चाचा किसी 6½ फुट के किसी लम्बे-चौड़े पठान का नाम है, लेकिन खलीफ़ा चाचा एक दुबले-पतले मुश्किल से 5 फुट और कुछ इंच के थे, उस पर से दीयासिलाई जैसा बदन। कुल मिलकर यूँ कहिये कि चाचा खुद में ही एक बहुत बड़ा मज़ाक थे, शायद यही वजह थी कि जो भी उनसे पहली मर्तबा मिलता था उनका नाम सुनकर ज़ोरों से हँस पड़ता था।
Loading comments…