
मैं भीतर ही भीतर अपने अंदर फैले सन्नाटे से घुट रही थी| तमाम नाते रिश्ते छूट चुके थे| ‘पीली कोठी’ ख्वाब बनकर रह गई थी| अम्मा-बाबूजी के पास जाने का मन मचल उठता था| भैया-भाभी...छोटी बहन विष्णुप्रिया... ‘पीली कोठी’ का सब्ज़ पिछवाड़ा...नर्मदा की ओर खुलते फाटक पर लदी बिगुलनुमा नीले फूलों वाली बेल...अमरुद से लदे पेड़ और उन पर मंडराते तोते...|
Loading comments…