120Log inSign up
by Ashish Kumar Trivediअनजान खतरा
Details

एस. पी. चंदा सिंह ने इंस्पेक्टर मूलचंद से पूछा,

"अब तो तुम्हारी बेटी साल भर की होने वाली होगी।"

"हाँ मैडम बहुत शरारती भी हो गई है। अपनी मासूम हरकतों से सबका मन मोह लेती है। सबका खिलौना बनी रहती है।"

एस. पी. चंदा ने सोचते हुए कहा।

"वो तो मासूम है पर उसका खयाल रखो। उसे खिलौना ना बनने दो।"

इंस्पेक्टर मूलचंद सोच में पड़ गए। तभी खबर मिली कि चार साल की एक बच्ची का नग्न शव झाड़ियों में पड़ा मिला है।

Loading comments…