Loading…

ट्रकवाला ओवरटेक करने लगा तो ड्राईवर ने गाड़ी का एक चक्का साइड में उतार दिया । बगल से गुजरती लड़कियां साइकिल रोककर खड़ी हो गई । गाड़ी पास आते ही सब ने एक साथ हाथ हिलाया "बाय बाय " एक गर्व भरी मुस्कान मूंछों के नीचे छुपाते हुए बाबूजी बोले "वहाँ लफंगई थोड़ा कम करिएगा । " फिर मिरर में पीछे का हाल देखते हुए पत्नी को संबोधित हुए " देख रहे हैं पूरा शहर भर के आवारा सब से दोस्ती है इनका ,लग रहा है विधानसभा का नामिनेशन करने जा रहे हैं । कल से एक्को दिखाई नहीं देगा आपको , सब सून एकदम सन्नाटा । " इतना बोलकर गमछा से झूठमूठ चेहरा का पसीना पोंछने का असफल अभिनय करते हैं दिनेश बाबू। माई राजेश को च्यूंटी काटते हुए इशारा करती है " देख लो हमको कह रहे थे कि तमाशा करते हैं इनका तो यहीं से चालू हो गया ।
Comments
Loading comments…