
उसने महसूस किया, वह मजबूत हो गया है और एक अलौकिक चेतना उसके भीतर प्रवाहित हो रही है। उसने ट्रंक के पीछे, कोने में छिपाया छाता निकाल लिया। तभी बाहर फिर तेज पानी पड़ने लगा और हवा के ठंडे रेले से उसके भीतर की हड्डियाँ सुगबुगाने लगीं। सिर्फ उसके हाथ का छाता ही उसे बारिश से सुरक्षा दे सकता था। उसके भीतर की मजबूरियाँ पिघलने लगी और उसने छाते को मजबूती से थाम लिया...।
Loading comments…