
अब लड़का अधमुंदी आँखों से उसे निहार रहा था। चेहरे पर पड़ती सीधी धूप से लड़के का चेहरा लाल हो उठा था। लड़की का मन किया कि वह इस चेहरे पर प्यार की बरसात कर दे। तभी, कुछ सैलानी जिनमें कुछ विदेशी भी थे, गले में कैमरे लटकाए उधर से गुजरे तो लड़की ने अपने विचार को स्थगित कर दिया। उनके आगे बढ़ जाने पर लड़की ने अपना हेयर-क्लिप खोला और लड़के पर झुक गई। लड़की के रेशमी घने बालों में लड़के का चेहरा छिप गया था। तत्काल लड़की ने अपने स्थगित विचार को अंजाम दिया। लड़के को शायद इसकी उम्मीद नहीं थी। वह जैसे सुख के सरोवर में नहा रहा था।
Loading comments…