काफी बार ये देखा गया है की हम बड़े बड़े मंदिरों में जा कर दानवीरता से हज़ारो रूपये का चढ़ावा चढाते है. जंहा उतनी राशी की जरुरत ही नहीं. मेरा मानना ये है की बड़े मंदिरों में ज्यादा दान पुण्य कमाने से बेहतर होगा की हमारे मोहोल्ला पड़ोस में बने मंदिरों के लिए ही तन मन धन से जो श्रध्दा हो पाए की जाए. क्युकी मंदिर का पुजारी होना भी एक रोजगार की तरह है. जिसमे पंडित जी अपना पूरा समय न्योछावर कर मंदिर की देखभाल करते है. तो आपके द्वारा हफ्ते में 50 – 100 रुपे की दी गयी श्रध्दा भी उनके जीवन को किसी हद तक बेहतर बना सकती है.और इस पोस्ट के मध्यम से मंदिरों को आर्थिक साहयता देने की वकालत बिलकुल नहीं कर रहा मैं बस अनुरोध कर रहा हूँ की भविष्य में कभी ऐसा ना हो की आर्थिक तंगी के चलते मंदिरो को खंडरो में तब्दील होने पड़े.
Loading comments…