Loading…
मगर दस साल की बच्ची का मन कभी- कभी उदास हो जाता ! रीता, मनु,दिया को खेलते देख पंखूरी भी खेलने के लिए मचल उठती ,मगर उसकी माँ मना कर देती।उसकी सहेलियाँ पूछती ,"पंखूरी तू स्कूल क्यों नहीं जाती"? जवाब उसकी माँ देती, इसे तो अभी गायकी में ध्यान देना है ।पंखूरी कुछ न समझते हुए बूझे मन से खड़ी रहती। पंखूरी के दादाजी को इन सबसे कुछ कोफ्त होती, सोचते छोटी सी बच्ची अपने अरमानों का गला घोंटकर बड़ों के आगे नतमस्तक है !
Comments
Loading comments…