Loading…
ये उसकी इच्छाशक्ति का बेजोड़ नमूना है क्योंकि इच्छाशक्ति वह हीरा है, जो सैकड़ों पाषाण-खण्डों को काट सकता है। उसकी कामयाबी का राज है- आलोचना क्योंकि बिना आलोचना के इंसान के अंदर का वो ज़ुनून नहीं जगता, वो ज़ज्बा नहीं पनपता, उसके अंदर छिपी जीत की भूख़ न जगती। इन्हीं आलोचकों के फलस्वरूप ही उसके अंदर ये ज़ुनून जागा कि मैं एक दिन खुद की काबिलियत साबित करके रहूँगा और उसने इन मुश्किलों के आगे हार न मानते हुए जीत की एक नई इब़ारत लिख दी। उसने ज़िन्दगी से सीखा कि ये पूरी क़ायनात सिर्फ़ उगते हुए सूरज को सलाम करती है।
Comments
Loading comments…