“कपड़े हैं?” वली के कान में एक मीठी सी आवाज़ खनखनाई. उसने ठीक से देखा. सामने एक औरत खड़ी है. वली को कुछ समझ में नहीं आया कि क्या जवाब दे? उस औरत ने भी और कुछ नहीं कहा. दोनों बस एक-दूसरे को ऐसे देख रहे हैं जैसे बरसों के बाद मिले हैं जबकि हक़ीक़त ये है कि दोनों ने एक-दूसरे को पहली बार देखा है. शायद यही वजह हो कि वली को आरती और उसकी आवाज़ इतनी अच्छी लग गई और आरती को वली की ख़ामोशी भा गई
Loading comments…