
यह एक असहाय बूढ़ी माँ की कहानी है। वह एक विधवा है जिसके तीन बेटे हैं। वे अक्सर ही सम्पत्ति के बँटवारे का मसला लेकर आपस में झगड़ने लगते हैं। ऐसे मौके पर बूढ़ी माँ परेशान होकर गाँव के बाहर बहती नहर के किनारे जा बैठती है। अंतत: एक दिन बेटे उसकी तकलीफ को समझते हैं और सम्पत्ति के मसले पर भविष्य में कभी भी न झगड़ने का भरोसा दिलाकर उसे घर वापस के आते हैं। उस माँ के साथ यही घटना बार-बार दोहरायी जाती है। इस कहानी में घर के बूढ़ों के प्रति संवेदनशील होने की पैरवी की गई है।
Loading comments…