Loading…

कलुआ की दूसरी खास बात थी उसकी गाने की आदत। वह हर समय कोई न कोई फ़िल्मी गीत अपनी बेसुरी आवाज़ में गाने की कोशिश करता था। खासकर “मेरा नाम राजू घराना अनाम”। वह थोड़ा तुतलाता भी था और जब इस गाने को वह अपनी तोतली आवाज़ में गाता- “मेला नाम लाजू घलाना अनाम- बहती है गंगा वहां मेला घाम-” तो हर ग्राहक उसको शाबाशी देता। इसी लिये मैं हमेशा अपनी साइकिल रिपेयर कराने उसी के पास जाता था।
Comments
Loading comments…