"दादी मेरी डेटा केबल कहाँ रख दी आपने"
"सारी चीजें या तो डायनिंग टेबल पे फैली रहेंगी, या सोफे पर सम्भाल के रख दो तो तुरन्त तुम्हे जरुरत आ पड़ती है।"बनावटी गुस्सा करते हुए कहा.….।
"अभी कुछ देर पहले ही तेरी आलमारी के बाईं ड्राअर में रख कर आई हूँ"
निक्की सब कुछ लेकर फिर इस बार सोफे पर आ धमका, मोबाइल के सारे फोटो लैपटॉप में ट्रांसफर और मेरा मोबाइल फ्री "मैं आता हूँ।"
वो चुपचाप मटर छीलती रही... निक्की लौटा तो उसके हाथ में बड़ा पुराना एल्बम था जिसमें ब्लैक एंड वाइट तस्वीरें भी थी।
"हाँ तो दादी ये बताओ कौन सी फोटो आपको ज्यादा पसंद है इसमें से, उन्हें स्कैन करके आपके मोबाइल पर भी डाल दूँगा।"
बाकि की लैपटॉप में सेव रहेंगी।"
वो हैरानी से निक्की को देख रही थी, और वो मुस्कराते हुए कह रहा था .... "अब आपको इसे चिपकाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी दादी।"
"तूने कब देखा...?" "बस देख लिया... और सोच भी लिया था"
"मैंने तो कभी सोचा ही नहीं था कि तू इस तरह इन्हें भी .... "
" आप हैरान क्यों होते हो? इसमें मेरे भी तो अपने हैं और उनकी यादें ..जिन्हें सुरक्षित करना उतना ही जरुरी है।" जितना मैं अपनी तस्वीरों को करता हूँ।
#love
Loading comments…