
ज़ोया कुछ टाइप कर पाती इससे पहले लुबना ने मैसेज पढ़ लिया और बोली, 'अली शायद तुम्हे पता नहीं है, ज़ोया जन्म से गूँगी नहीं है, उसकी आवाज़ एक एक्सीडेंट में चली गई। वो बहुत पहले अपना इलाज़ करवा चुकी है। डॉ ने साफ कह दिया है इसका वोकल कार्ड डैमेज हो चुका है। और ये जीवन में कभी नहीं बोल पाएगी। पर तुम बोल सकोगे। ज़ोया तुम्हारे बारे में डॉ से बात कर चुकी है, डॉ ने कहा है कि पूरी जाँच के बाद ही फाइनली जवाब दे पाएगा।' अली ख़ामोशी से लुबना को सुनता जा रहा था। 'तो अली कल चलोगे' लुबना बोली। अली कुछ नहीं बोला फिर ज़ोया ने मैसेज टाइप किया, 'ओ मेरे पगलू राम मेरी बात मान लो, अगर तुम बोल सके तो मेरे जीवन की सबसे बड़ी ख़ुशी मुझे मिल जाएगी। प्लीज़, प्लीज़, प्लीज़।' अली ने रिप्लाई दिया, 'ओके मैं चलूँगा, पर ये बता कि तुम मेरे लिए ये सब क्यों कर रहीं, क्या लगता हूँ मैं तुम्हारा?' ज़ोया ने रिप्लाई दिया, 'अरे, ये क्यों बोल रहे, 1 साल से जानती हूँ तुम्हे, सबसे अच्छे दोस्त हो तुम मेरे।' अली मैसेज पढ़कर हल्का मुस्कराया। और सोंचने लगा, जो मैं महसूस करता हूँ क्या तुम नहीं कर रहीं और टाइप कर के ज़ोया को भेजा,
Loading comments…