"तुम फ्रेश हो जाओ;मैं लेमन टी बनाकर ला रहा हूँ।" सुमित्रा के पति राकेशने कहा।
"मम्मा आज के ब्रेकफास्टमें मैं ओट्स बना दूँगा।हेल्थी बनानेके लिए कुछ ड्राई फ्रूट्सऔर फ्रूट्स मिला दूँगा।" लेमन टी पीते हुए बेटेने कहा।
"सुनो नीम-गिलोय का काढ़ा में बनाया करूँगा।" पतिने कहा।
"स्टीमके लिए पानी मैं गरम करके दूँगा।" बेटेने कहा।
"आजसे हम तीनों एक साथ ब्रीथिंग एक्सरसाइज करेंगे।" पतिने कहा।
दोनों को आश्चर्य से निहारती सुमित्रा को पतिऔर बेटेने कहा "हम आपको खोना नहीं चाहते। "
कल सुमित्रा की एक सखी की मृत्यु कोरोना से हो गयी थी। सुमित्रा ने अपने पति और बेटे को बताया था कि वह अपने परिवार की देखभाल में खुद को भूल गयी थी। उसका ऑक्सीजन लेवल एकदम से गिर गया और मृत्यु हो गयी।
सुमित्रा के साथ वह न हो ;जो उसकी सहेली के साथ हुआ। इसीलिए शायद उसके बेटे और पति समय रहते अपनी जिम्मेदारी समझ गए।
Loading comments…