
बहुत हो गया, अम्मा बस कर दो, अब नही झेला जाता तुम्हारा पागलपन| कोई नही बुला रहा तुमको| ये सब तुम्हारे दिमाग़ में है|" मैने अब्बू का फोटो अम्मा के हाथ में रखते हुए बोला- "मर गये हैं ये| हमारी आँखों के सामने दफ़नाया गया था इनको| मरा हुआ आदमी किसी को नही बुलाता| तुम पागल हो चुकी हो|" मैने लगभग चिल्लाते हुए और रोते हुए अम्मा से बोला|
Loading comments…