Loading…
अगले दिन जैसे तैसे शालिनी घर का काम निपटा रही थी. नेहा तो अपने कमरे से बाहर ही नहीं निकली. डोर बेल बजी सामने श्यामा (कामवाली) थी .शालिनी ज्वालामुखी के सामान उस पर फूट पड़ी .क्यों रे क्या हुआ अभी फुर्सत मिली .कहां घूम रही थी .तुम लोग ऐसा ही करते हो 1 दिन काम में आना 4 दिन छुट्टी मारना. क्या बताऊं दीदी .मेरा आदमी इस दुनिया में नहीं रहा और श्यामा जोर जोर से रोने लगी.उसकी आवाज सुनकर अविनाश और नेहा अपने कमरे से बाहर आ गए .रोज की तरह उस दिन भी काम पर गया था रात को घर आकर सो गया अगले दिन उठा ही नहीं .डॉक्टर भी कुछ नहीं बोल रहे हैं श्यामा रोते हुए बोली.
Comments
Loading comments…