
यह उस ज़माने की कहानी है जब गाँव के बच्चे शहरों में पढ़ने जाते थे और उनके माँ-बाप उन्हे मनीऑर्डर या बैंक के मेल ट्रांसफर के माध्यम से पैसा भेजते थे। तब ए.टी.एम की सुविधा आम नहीं थी और बैंकें नेटवर्क के माध्यम से आपस में जुड़ी नहीं थीं। शहर में पढ़ रहे बच्चों को भी मनचाहा खर्च करने की स्वतंत्रता नहीं थी और वे साइकिल चलाने में शर्म महसूस नहीं करते थे। अलावा इसके उस समय बैंक जैसे संस्थानों में मशीनों के अलावा मनुष्य भी काम करते थे और वे ग्राहकों को सिर्फ ग्राहक नहीं समझते थे।
Loading comments…