
जब हम अपने शहर या गांव को छोड़ कर किसी दूसरे शहर में जाते है चाहे वह रोजगार की तलाश हो या फिर एक अच्छे भविष्य की , तब हम धीरे -धीरे उस शहर के रंग में रंगने लगते है और जिस शहर या गांव को छोड़ कर आये होते हैं वहां की सोच और संस्कार को धकियाते हुए इस शहर की दौड़ती भीड़ में शामिल हो ज़िंदगी को दौड़ाना चाहते हैं |लेकिन तभी भागते हुए हमारा पैर भावनाओं के स्पीड ब्रेकर से टकराता है कुछ लोग उसे पीछे की सोच मान कर अपनी ज़िंदगी की गाड़ी कुदा देते हैं चाहे ये गाड़ी टूटे या बचे इसकी परवाह भला किसको रहती है | मैं भी उनमे से एक हूँ, भागती-दौड़ती ज़िंदगी के सफ़र में यूँ ही अचानक भावनाओं के स्पीड ब्रेकर पर रुका खुद से सवाल पूछ रहा हूँ |इन्ही सवालो और जवाबों से जूझते हुए सच्ची घटना पर आधारित ये कहानी लिखी है यदि मेरे लिखे ये शब्द आपको भी दौड़ते हुए उस स्पीड ब्रेकर की तरह रोके और खुद के अंदर झाकने पर मजबूर करें तो समझ लीजिये आप इस शहर के नहीं हुए हैं |
Loading comments…