StoryMirror - Read, Write, Share & Repeat#kidsstoryhindi
1153 storys

बाल कहानी - दो सितारे Anil Awasthi · 1 min read · 21.8K readsबाल कहानी - दो सितारे--------------------
आसमान में दो सितारे रहते थे, एक का नाम सितारा वन और दूसरे का नाम सितारा टू। दोनों बहुत अच्छे दोस्त थे। वो ऊपर से ज़मीन में की तरफ़ देखते , सुंदर नदियाँ, पहाड़, जानवर, रंगबिरंगे फूल, पार्क और उनमें खेलते हुए बच्चे। उनका बहुत मन करता कि ज़मीन पर जाकर बच्चों के साथ खेले, जंगल देखे , चिड़ियाघर देखे।।।दोनो सितारों ने अपनी माँ से बात की और बोला वो ज़मीन पर पिकनिक मनाने जाना चाहते हैं... माँ को उनको समझाया पर दोनो सितारे ज़िद पर अड़े रहे। एक दिन माँ ने हामी भर दी , माँ ने समझाया की सुबह सुबह जाना हैं और अंधेरा होने से पहले वापस आना है , और उनका पिकनिक बैग तैयार कर दिया । सितारा वन और सितारा टू अगले दिन सुबह सुबह ज़मीन की ओर निकल पड़े, रास्ते में उन्हे बादल मिले, हवाई जहाज़ , और नीचे जाते हुए बहुत सारे पाछी भी दिखाए दिए, वो बहुत ख़ुश हो रहे थे। क्यूँकि दिन का समय था इसलिए कोई उन्हें अलग से देख नहीं पाया, वो दोनो एक जंगल में उतर गए।।दोपहर हो गयी थी, उन्होंने कुछ फ़्रूट्स खा कर नदी में पानी पिया, थकान के कारण उन्हें नींद आ गयी .. शाम हो गयी थी और सूरज ढलने लगा था, माँ को चिंता हो रही थी। जंगल में ढेर सारे पेड़ होने के कारण अँधेरा जल्दी होने लगा था, एक भूखी लोमड़ी वहाँ से शिकार की खोज में निकली और उसने देखा जंगल में एक जगह से बहुत सारी रोशनी आ रही थी , वो उस तरफ़ जाने लगी। सितारा वन और टू में नींद खुली तब अँधेरा हों चुका था और दोनो बहुत डर गए थे, उन्होंने देखा एक लोमड़ी उनकी तरफ़ आ रही है, दोनो भागने लगे , लोमेडी उनके पीछे। एक खुली जगह आकर दोनो सितारा आकाश की तरफ़ उड़ने लगे, तभी चालाक लोमड़ी ने अपने दोस्त गिद्ध को बुलाया और बोला की वो उड़कर ऊपर से डराए , ताकि दोनो सितारा नीचे गिरे , लोमड़ी ने वादा किया की वो आधा शिकार गिद्ध को दे देगी...सितारा वन और टू सोचने लगे के कैसे बचा जाए, क्यूँकि घर बहुत दूर था और गिद्ध भी परेशान कर रहा था।। तभी उनके दिमाग़ में माँ की कही बात याद आयी, जिसमें माँ ने चन्दा मामा के बारे में भी बताया था , जो कि ज़मीन के बहुत क़रीब हैं। दोनो भाई जैसे तैसे भागकर चंदा मामा के घर पहुँचे और पूरी बात बतायी, चंदा मामा ने उनकी मदद की और गिद्ध को भगा दिया, चंदा मामा ने बोला की रात में वही रुक जाओ और सुबह सुबह आकाश में और ऊपर अपने घर चले जाना । सितारा वन और टू ने वैसा ही किया । अगले दिन दोनो सुबह सुबह चंदा मामा को थैंक यू बोलकर घर की ओर निकल गए , माँ के पास पहुँच कर पूरी बात बताई और वादा किया की वो आगे से हमेशा की बात मानेगे , पर दोनो को ज़मीन की ख़ूबसूरती बहुत पसंद आयी थी।।
Children- गरीब परिवारRaman Sharma · 2 min read · 3.4K readsये कहानी उस गरीब परिवार की है
जिनमें दो ही सदस्य थे पति और पतनी,बाकीस्वर्ग सिधार गये थे ।Others
- एक योगी और ईश्वरsushant mukhi · 3 min read · 84 readsआपको अपने जीवन की समस्याओं को सुलझाने के लिए संघर्ष तो करना ही पड़ेगा।Children Stories
- लाल गुलदस्ता ( एक लघु कथा )Tribhawan Kaul · 3 min read · 7.9K readsलगता है कोई गाड़ी के नीचे आ गया है' एक यात्री बोला ' हाँ, आजकल यही एक तरीका अपना लिया है आसानी से अपनी मुसीबतों के समाप्त करने का'. दूसरा यात्री बोला. इंजन के पास पहुँच कर गार्ड ने चालक को परेशान देखा. उसने पूछा.......................Horror
- आकाश के आँसूManish Mehta · 5 min read · 388 readsइतना सुनते ही आकाश की आँखें भर आईं और एक आँसू दीपक के पाँव पर जा गिरा।Tragedy
- आखरी मुलाक़तAkbar Ali · 15 min read · 971 reads"ये लो मेरा शादी का कार्ड,नेहा ने अपने पर्स से एक कार्ड देते हुए कहा।Romance
Loading…