"दादा जी, आज जबकि संयुक्त परिवार लगातार कम होते जा रहे हैं, वैसे परिवेश में एक ही छत के नीचे चार पीढ़ी के 45 लोगों का आपका परिवार एक मिशाल ही है। आपके परिवार के सभी सदस्यों के मध्य निहित इस प्रेमभाव का राज क्या है ?" पत्रकार ने पूछा।
"बेटा, इसमें राज की कोई बात ही नहीं है।
हमारे परिवार के सभी सदस्य ब्रेकफास्ट सुबह सात और डिनर ठीक नौ बजे एक साथ बैठकर करते हैं। डिनर के पहले सभी अपना स्मार्टफोन मेरे पास छोड़ जाते हैं, जो उन्हें अगले दिन सुबह ब्रेकफास्ट के बाद मिल जाता है। इससे हम सभी आपस में एक दूसरे को क्वालिटी टाइम दे सकते हैं।" घर के मुखिया ने बताया।
Loading comments…