
छोटे दौड़ कर आया और पूछा "क्या लाऊं साब"। जुम्मन ने पूछा "यह बता तू हिंदू है या मुसलमान, तेरा नाम क्या है" छोटे ने दांत निकाल दिए "मैं गरीब हूं साब, और मेरा नाम छोटे है"। मैं ने सिगरेट का सारा धुआं एकबारगी छोड़ दिया, छोटे बदस्तूर दांत निकाले खड़ा था, गुप्ता जी फिर चुप हो गए और जुम्मन फिर मेरी ओर देखकर मुस्कराने लगा। बैक ग्राउंड में मोहम्मद अज़ीज़ का गीत गूंज रहा था।
Loading comments…