तो डेनिस भैया को कोई बताए कि रिसर्च के पीछे इतना पैसा बर्बाद करने से पहले जरा हम इंडिया वालों से पूछ लेते.हमारे यहाँ तो ये बीमारी राजा महाराजाओं के ज़माने से चली आ रही है,तभी तो कहावतें बनी....चाँद में दाग,घर की मुर्गी दाल बराबर, पड़ोसी की बीवी ज्यादा सुंदर,दूसरे की थाली का लड्डू बड़ा. ऐसी कई सारी कहावतें है जिनका संक्षिप्त में अर्थ यही है,कि इंसान नामक जीव ,जो उसके पास है उससे कभी संतुष्ट नहीं होता।
Loading comments…