मुझे तलाकशुदा और अकेला जानकर कितने ही लोगों ने मुझसे संबंध बनाना चाहा, पर मुझ पर सुशांत हावी रहा। दो-तीन लोगों से दोस्ती अवश्य हुई, पर कभी भी उनके लिए मेरे मन में कोई कोमल भावना जागृत नहीं हुई। आपसे मिलने के बाद मुझे पता नहीं क्या हो गया। मैं सिर्फ आपके बारे में सोचने लगी। ऐसा तो कभी भी नहीं हुआ कि सुशांत की जगह मैं किसी और के बारे में सोचूं। आपका फोन नहीं आता था तो मैं बेचैन हो जाती थी। न चाहते हुए भी आपको फोन करने के लिए विवश हो जाती थी। सच कहूँ मैं खुद से ही डरने और भागने लगी थी।
Loading comments…