
शादी तो होनी ही थी क्या फ़र्क पडता अगर मंगनी आज हो रही थी, यही सोचकर मैने कोई न नुकुर नही किया | दोनो परिवार के मोज़ूदगी मे मंगनी हो गई | सारे लोग खुश थे खुशी के लद्दू एक दूसरे को खिला रहे थे और इधर मै खुद को एक बली के बकरे की तरह महसूस कर रहा था जो तीन महीने मे हलाल होने को था, क्योकि शादी की तारिख तीन महीने बाद की निकली थी | जाते जाते रोशनी के पिताजी ने हमे कुछ वक्त निकाल कर मधुपूर कुछ दिन छुट्टीयाँ बीताने का निवेदन किया, माँ-पापा को ठीक लगा और मेरी रज़ामंदी मांगे बिना उन्होने हाँ कर दी | और 2 दिन बाद मजबुरन मुझे दफ़्तर से हफ़्ते भर की छुट्टी लेनी पडी |
Loading comments…