
जब रात 12 बजे वह पहुँची तो आश्रम की शिष्याएं उसे स्नान कराने ले गई और सारे कपड़े निकालकर उसे श्वेत सूती साड़ी पहनने को दी, फिर वे उसे बाबा के कक्ष में ले जाने लगी। जब उसने पूछा उसे वहाँ क्यों ले जाया जा रहा है, तो शिष्याएं बोली, स्नान से तुम पूर्ण रूप से शुद्ध नहीं हुई हो, बाबा तुम्हारा शुद्धिकरण करेंगे। रश्मि शुद्धिकरण का अर्थ भली-भांति जानती थी फिर भी वह भीतर गई क्योंकि वह बाबा को रंगे हाथों पकड़वाना चाहती थी।
Loading comments…