Loading…

पता नहीं नरगिस नाम क्यों रखा गया था उसका। सांवली सूरत, कटीले नक्श और बड़ी अधखुली आंखों के कारण ही नरगिस नाम रखा गया होगा। नरगिस बानो। बिना बानो के जैसे नाम में कोई जान पैदा न होती हो। नाम कितना भी अच्छा क्यों न हो तक़दीर भी अच्छी हो ये ज़रूरी नहीं। नरगिस अपने नाम के मिठास और खुश्बू से तो वाकिफ़ थी लेकिन उसके जीवन में सुख-चैन केे पल बहुत कम ही रहे। निर्धनता के आभूषणों से सजी गृहस्थी। अल्लाह रसूल, पीर-फकीर से दुआ मांगते हाथ और पैबंद लगे आंचल फैलाए उम्मीदों से लबरेज़ दोशीज़ाएं।
Comments
Loading comments…